Defence Monitor

विशेषज्ञ की राय

डॉ विवेक लाल बी20 टास्क फोर्स के सह-अध्यक्ष बने

डॉ विवेक लाल बी20 टास्क फोर्स के सह-अध्यक्ष बने

जनरल एटॉमिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ विवेक लाल को जी20 के बी20 एनर्जी टास्क फोर्स का सह-अध्यक्ष चुना गया है। 2026 में, जी20 और इसके व्यावसायिक समकक्ष, बी20 की अध्यक्षता संयुक्त राज्य अमेरिका केंद्र के पास होगी। जी20 के भीतर निजी क्षेत्र के जुड़ाव का मंच है बी20। बी20 दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के व्यापारिक नेताओं को दुनिया भर में विकास को बढ़ावा देने वाली नीतियों की वकालत करने के लिए एकजुट करता है। बी20 टास्क फोर्स, वैश्विक आर्थिक नीतियों को आकार देने और जी20 देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती…
Read More
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने नई रणनीति का प्रदर्शन किया

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने नई रणनीति का प्रदर्शन किया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ राष्ट्रीय हितों की रक्षा में भारतीय रक्षा बलों की त्वरित, सटीक और संयुक्त कार्रवाई का प्रमाण है। उन्होंने तीनों सेनाओं के कमांडरों से इस अभियान से प्राप्‍त अनुभव तथा मौजूदा वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य के अनुरूप भविष्य के युद्ध के लिए मुस्तैद रहने का आह्वान किया। राजस्थान के जयपुर में गत 8 मई को सेना के संयुक्त कमांडरों के द्वितीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए, रक्षामंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अल्पकालिक, गहरे मार करने वाले, उच्च-तीव्रता और बेहद प्रभावकारी सैन्‍य अभियान बताया। उन्होंने कहा कि इसने शत्रु को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर…
Read More
एयरोस्पेस और सुरक्षा के क्षेत्र में बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ विवेक लाल

एयरोस्पेस और सुरक्षा के क्षेत्र में बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ विवेक लाल

दुश्मन की निगहबानी करने या संभावित हमले से बचाव करने में अनमैंड एरियल वेहिकल्स (यूएवी) और कृत्रिम मेधा (आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस) के इस्तेमाल से युद्धक्षेत्र का नक्शा बदलता जा रहा है। यूएवी की कई तरह की भूमिकाएँ हैं। वे हथियार ले जा सकते हैं, सर्विलांस कर सकते हैं, मिसाइलों को दिशा-निर्देश दे सकते हैं, लाइव वीडियो फीड प्रदान कर सकते हैं और यहाँ तक कि दो यूनिटों के बीच संचार के ट्रांज़िट पॉइंट का काम भी कर सकते हैं। दुनिया में जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स इनकॉरपोरेटेड (जीए-एएसआई) इस क्षेत्र की अग्रणी संस्था है, जो रक्षा और अन्य उच्च तकनीकों से जुड़े…
Read More
अमेरिका-ईरान ‘अनिर्णीत’ युद्ध

अमेरिका-ईरान ‘अनिर्णीत’ युद्ध

पश्चिम एशिया की लड़ाई को तीन महीने पूरे हो गए हैं, और वह पूरी तरह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक महीने से ज्यादा चली ताबड़तोड़ बमबारी से इस इलाके के देशों का काफी नुकसान हुआ है, पर समस्या का कोई स्थायी समाधान नज़र आता दिखाई नहीं पड़ रहा है। अमेरिका और ईरान दोनों ने होर्मुज़ जलसंधि मार्ग को बंद कर रखा है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति ठप्प होने का खतरा पैदा हो गया है। इस दौरान पाकिस्तान में दोनों पक्षों की वार्ता के बाद उसके दूसरे दौर की नौबत ही नहीं आई है। उधर अमेरिका का…
Read More
एक साथ अनेक लक्ष्यों पर मार करने वाली  उन्नत अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण

एक साथ अनेक लक्ष्यों पर मार करने वाली उन्नत अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने गत 8 मई को ओडिशा के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेड री-एंट्री वेहिकल (एमआईआरवी) प्रणाली से लैस उन्नत अग्नि मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया है। इस मिसाइल का परीक्षण कई विस्फोटकों के साथ किया गया, जिनका लक्ष्य हिंद महासागर क्षेत्र में एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र में फैले विभिन्न लक्ष्य थे। यह परीक्षण भारत के रणनीतिक अस्त्र कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो हिंद महासागर क्षेत्र में एक विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र में फैले विभिन्न लक्ष्यों तक कई पेलोड पहुंचाने की क्षमता को प्रदर्शित करता है। इस प्रकार की उन्नत प्रणालियों में…
Read More
IG Defence Targets ₹10,000 Cr Defence Pipeline By FY30, Bets Big On Autonomous Warfare & Deep-Strike Systems

IG Defence Targets ₹10,000 Cr Defence Pipeline By FY30, Bets Big On Autonomous Warfare & Deep-Strike Systems

The defence-tech startup is accelerating investments in autonomous strike platforms, AI-enabled warfare systems, counter-UAS technologies, indigenous propulsion systems, and next-generation battlefield solutions to support India’s rise as a global defence manufacturing powerhouse. Founded by Bodhisattwa Sanghapriya, IG Defence is building an indigenous ecosystem of advanced defence technologies designed to meet the evolving requirements of modern warfare. The company is focused on developing autonomous drones, deep-strike systems, counter-drone solutions, defence simulators, AI-powered battlefield technologies, indigenous propulsion systems, and next-generation military platforms. With an ambitious vision for growth, IG Defence aims to build a ₹10,000 crore defence pipeline by FY30, driven by…
Read More
एमक्यू-9बी से कोलैबोरेटिव कॉम्बैट विमानों तक: भारत के एयर डोमिनेंस में सहयोग

एमक्यू-9बी से कोलैबोरेटिव कॉम्बैट विमानों तक: भारत के एयर डोमिनेंस में सहयोग

भारत रक्षा-विकास के महत्त्वपूर्ण दौर में खड़ा है। जटिल भू-राजनीतिक परिस्थितियों से उसका सामना है, जिसमें सीमा पर तनाव, महासागरीय चुनौतियाँ और बहुमुखी खतरे शामिल हैं। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र और उभरती वैश्विक शक्ति के रूप में भारत को अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए ‘कटिंग-ऍज सॉल्यूशंस’ की ज़रूरत है। भारत ने हाल में जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स इनकॉरपोरेटेड (जीए-एएसआई) द्वारा विकसित एमक्यू-9बी अनमैन्ड एयरक्राफ्ट सिस्टम (यूएएस) को हासिल किया है, जो इन लक्ष्यों को प्राप्त करने में एक लंबी छलाँग है। एमक्यू-9बी के रूप में भारत को अपनी…
Read More
स्टैल्थ विमानों को भी पकड़ पाने का चीनी दावा

स्टैल्थ विमानों को भी पकड़ पाने का चीनी दावा

चीन का दावा है कि उसका नया अंतरिक्ष-आधारित रेडार स्टैल्थ लड़ाकू विमानों का पता लगा सकता है। यह दावा सच है, तो इससे वैश्विक वायु शक्ति बड़ा बदलाव आएगा। चीन के मीडिया हाउस साउथ चायना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, शंघाई एकेडमी ऑफ स्पेसफ्लाइट टेक्नोलॉजी द्वारा विकसित लुडी टेंस नंबर 1 (एलटी-1) प्रणाली एक दोहरा उपग्रह रेडार सिस्टम है, जो हरेक मौसम में लगातार काम करने में सक्षम है। एकेडमी का दावा है कि यह रेडार अमेरिका के एफ-22 रैप्टर और आगामी बी-21 रेडर जैसे स्टैल्थ विमानों को भी पकड़ लेता है, जबकि अमेरिका अपने इन प्लेटफॉर्मों को अमेरिकी…
Read More
भारत में रूसी सहयोग से बनेगा यात्री विमान

भारत में रूसी सहयोग से बनेगा यात्री विमान

रूसी सहयोग से देश में यात्री विमान बनाने की दिशा में भारत ने कदम बढ़ाए हैं। इसके लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और रूस की पब्लिक ज्वाइंट स्टॉक कंपनी यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं। यह समझौता भारत की नागरिक उड्डयन महत्वाकांक्षाओं के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। इसके तहत देश में पहली बार पूर्ण यात्री विमान बनेगा, जिससे 'आत्मनिर्भर भारत' को बढ़ावा मिलेगा। इस समझौते से घरेलू बाजार के लिए 'मेड इन इंडिया' विमान उपलब्ध होंगे और उड़ान योजना को मजबूती मिलेगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सुखोई एसजे-100 परियोजना को एक…
Read More
आईएनएस इक्षक नौसेना में शामिल

आईएनएस इक्षक नौसेना में शामिल

विशाल सर्वेक्षण पोत (एसवीएल) श्रृंखला के तीसरे जहाज, आईएनएस इक्षक को 6 नवंबर को कोच्चि स्थित नौसेना बेस में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम के दौरान भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर वाइस एडमिरल समीर सक्सेना, एफओसीआईएनसी (दक्षिण), वरिष्ठ नौसेना अधिकारी, नौसेना के पूर्व सैनिक, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। आईएनएस इक्षक को औपचारिक रूप से शामिल किया जाना, भारतीय नौसेना की अपनी जलविज्ञान और समुद्री क्षमताओं को बढ़ाने की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस…
Read More