27
Feb
पिछले सितंबर में हिंद महासागर के छोटे से देश मालदीव में हुए चुनाव के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ मालदीव की सरकार अपने यहाँ मौजूद भारतीय सेना के प्रतिनिधियों को हटाने पर जोर दे रही है, वहीं सुनाई पड़ रहा है कि उसने तुर्की के साथ सैनिक ड्रोन खरीदने का समझौता किया है। इस बीच नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू चीन की यात्रा पर होकर आए हैं, जिसके बाद उनके तेवर और तीखे नज़र आ रहे हैं। उन्होंने भारतीय सैनिकों को 15 मार्च तक हटाने का अल्टीमेटम भी दे दिया है।…